
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित शौचालय के सामने मंगलवार को अज्ञात दो- तीन की संख्या में बदमाशों ने टोटो चालक के साथ मारपीट एवं छिनतई का प्रयास किया।

इसे लेकर टोटो चालक जसीडीह थाना क्षेत्र के दोहरी निवासी बालेश्वर पंडित ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की मांग की है।

कहा है कि वह बस स्टेंड के शौचालय के दूसरी तरफ खड़ा था। उसी दौरान दो तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचा और कहा की चलो बरमसिया चलना है। उसने जाने से मना कर दिया तो जबरन ले जाने को कहने लगा। लेकिन वह ले जाने के लिये तैयार नहीं हुआ तो तीनों मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे।
जेब से रूपये भी छिनने का प्रयास किया। किसी तरह वह जान बचाकर वहां निकलकर थाना पहुंचा। नगर पुलिस ओवदन लेकर छानबीन में जुट गयी है।


