
Deoghar: जिले के मोहनपुर थाना इलाके में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का नाम बलराम तांती है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के कोठिया जानकी का रहने वाला है। उसे ऐंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे इलाज के लिये वार्ड में भर्ती कर दिया है।

बताया जाता है घायल बलराम एक वाहन शोरूम में गार्ड का कार्य करता था। रविवार की सुबह वह ड्युटी से स्कूटी से वापस अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान डुमरथर के पास स्कूटी अनियंत्रित हो गया और वह गिर पड़ा।

इस घटना में उसके सिर, बांह और आंख में गभीर चोट लग गयी।


