
Deoghar: देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिला स्तरीय पर्यटन एवं संवर्धन समिति के लिए गठित समिति की बैठक में अधिकारियों को पर्यटन स्थलों के विकास के लिए संचालित योजनाओं का समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा कि देवघर जिले के अंतर्गत अविकसित एवं विकासशील पर्यटन क्षेत्रों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संबंधित सभी विभाग व अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

इसके अलावा जिला पर्यटन संवर्धन समिति की समीक्षा बैठक में उपायुक्त विशाल सागर द्वारा देवघर प्रखण्ड अन्तर्गत गौरीपुर पंचायत के टेहुंनियां गांव अन्तर्गत पुराना काली मंदिर सौंदर्यीकरण एवं पर्यटकीय विकास कार्य, गौरीपुर गांव अन्तर्गत गौरीधाम शिवमंदिर सौंदर्यीकरण एवं पर्यटकीय विकास कार्य हेतु दो योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करने हेतु अनुशंसा की गई है। साथ ही देवघर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत पर्यटन से संबंधित 22 योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति हेतु अनुरोध किया गया है।


बुद्धा पहाड़ पर पर्यटकीय विकास कार्य हेतु भगवान बुद्ध का बड़ा प्रतिमा, सुजाताखीर ग्रहण प्रतिमा, अंगुलीमाल डाकु का समर्पण मुर्ति, भिक्षु गृही, पश्चीम तालाब में नौका विहार, बुद्धा पहाड़ के चारो तरफ बॉन्ड्री वॉल/बारबेड वायर से घेराबंदी, बुद्धा पहाड़ को श्रेणी-सी से श्रेणी-बी में अपग्रेड हेतु प्रस्ताव। आगे देवघर प्रखण्ड के चॉदडीह पंचायत में बाबा दुबे मंदिर के आस-पास सौन्द्रर्यीकरण का प्रस्ताव भेजने के साथ प्राक्कलन कार्य तैयार करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। सारठ प्रखण्ड अन्तर्गत 04 योजनाओं के पर्यटकीय विकास हेतु अधिसूचित करने हेतु प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया गया। इसके अलावा जिलांतर्गत शिल्पग्राम में अधिष्ठापित लाईट एंड साउंड शो के मरम्मति एवं जीर्णाेद्धार डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव भेजने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया।
बैठक में उपरोक्त के अलावा उपविकास आयुक्त नवीन कुमार, जिला परिषद अध्यक्षा किरण कुमारी, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर, प्रतिनिधि पर्यटन मंत्री, प्रतिनिधि सारठ विधायक, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता जिला परिषद, जिला पर्यटन पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।


