
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास सोमवार की देर रात को दो बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना सोमवार कि देर रात करीब 02 बजे कि बताई जाती है। मृतक का नाम 22 वर्षीय कुंदन कुमार उर्फ छोटू कुमार है। मृतक नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मोहल्ला का रहने वाला है। घायलों में बंटी कुमार कल्याणपुर और देवीपुर थाना इलाके का शम्भू यादव के नाम शामिल हैं।

घायल शम्भू को बेहतर इलाज के लिए देर रात को ही हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि घायल शंभू यादव नगर थाना स्थित अंडा पट्टी में एक पराठा दुकान में काम करता है। देर रात को वह काम करके अपने एक अन्य साथी के साथ वापस घर जा रहा था।

बताया जाता है कि मृतक कुंदन कुमार उर्फ छोटू अपने साथी बंटी एवं एक अन्य के साथ तीनो एक ही बाइक पर सवार होकर घर से देर रात को कृष्णा जन्मआष्ट्मी का पूजा देखने निकला था। उसी दौरान सुभाष चौक के नजदीक दोनों के बाइक के बीच आमने -सामने टक्कर हो गई।
आसपास के लोंगो के द्वारा इसकी जानकारी 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही पीसीआर 4 वाहन वहां पहुंची और सभी को घायलवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने कुंदन को मृत घोषित कर दिया।
इधर घटना कि जानकारी मिलते ही नगर पुलिस कि पेट्रोलिंग पार्टी भी घटनास्थल पहुंची और दोनों बाइक को जब्त कर थाना ले आई। इधर सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


