रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा (Jharkhand BJP) पूरे राज्य में 21 अगस्त को हेमंत सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी।

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। राज्य की महिलाएं, किसान, आदिवासी सभी भयभीत हैं। विकास की शून्यता का आलम यह है कि 19 माह में एक किलोमीटर सड़क तक नहीं बनी। ना ही कहीं बिजली पहुंची और ना ट्रांसफार्मर लगे। खनिज संपदा की लूट पूरे प्रदेश में फैली है। बालू का पैसा सत्ताधारी दल के पास पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आयरन और कोयले की तस्करी जोरों पर है। भाजपा अराजकता को दूर करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। हम संघर्ष कर रहे हैं और हम पर फर्जी मुकदमे दायर किए जा रहे हैं। लेकिन भाजपा इन फर्जी मुकदमों से डरती नहीं है। शनिवार को इन्हीं सब मामलों को लेकर पूरे प्रदेश के 264 प्रखंडों और रांची, जमशेदपुर और धनबाद महानगर में मानव श्रृंखला बनाकर हम विरोध प्रदर्शन करेंगे।

दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा अब आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। भाजपा का जन्म ही संघर्ष से हुआ है और इस संघर्ष को हम जारी रखेंगे, क्योंकि इस प्रदेश का गठन भाजपा ने ही किया है।
इसे भी पढ़ें:
- West Bengal के बांकुरा में पुलिस अधिकारी की रहस्यमय मौत पर पर्दा
- JTET परीक्षा को लेकर रेलवे की विशेष पहल, Tatanagar-Deoghar के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
- UP News: जेल से रिहा होते ही आजम खां और अब्दुल्ला आजम को ED ने हिरासत में लिया
- ‘सहिया’ पर फिर सेंसर की आपत्ति, संजय शर्मा का सवाल- मोहब्बत की कहानी से किसे डर?
- Jharkgand: योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुक तक पहुंचे, सुनिश्चित करें अधिकारी : मंत्री दीपिका



