
Deoghar: बाबा बैद्यनाथ की नगरी में शिवरात्री में बाबा के बारात में शामिल 200 से अधिक श्रद्धालु का मोबाइल चोरों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए उड़ा लिये। जिसकी शिकायत देने रविवार देर शाम से सोमवार को दिनभर श्रद्धालु नगर थाना पहुंचते रहे।

एसपी सौरभ के निर्देश पर चोरों और पॉकेटमारों को पकड़ने के लिये बारात के दौरान सादे लिवास में पुलिस पदाधिकारी तैनात किये गये थे। करीब आधा दर्जन से अधिक पॉकेटमारों को सादे लिवास में तैनात पुलिस पदाधिकारियों ने दबोचा। सभी को नगर थाना में रखकर पुछताछ किया जा रहा है।

इनके हुए मोबाइल चोरी
मोबाइल चोरी का शिकार हुए लोगों में प्रवीण कुमार सीतामढ़ी मंदिर में, बंटी कुमार बाराकोला जसीडीह जैप पांच का जवान स्टेडियम के गेट पर, अमित सिंह प. बंगाल, दीपू यादव नारायणपुर बैजनाथपुर जामताड़ा बाजला चौक के पास, विशाल वैभव कृष्णापुरी का आई फोन हदहदिया पुल के पास फलहारी जलेबी खरीदने के क्रम में, प्रमोद ऋषि पूर्णिया धमधाहा बाजला चौक, विकास कुमार साव आजाद नगर सरकार भवन जामताड़ा स्टेडियम गेट के पास, इंद्रदेव गोप रेलवे कर्मी आसनसोल टावर चौक, अंकित कुमार साही कटिया ठाढ़ी कोलकाता बाजार के पास, सीताराम मांझी गया जी बैजूमंदिर गली, निशी सिन्हा आदर्श पथ कोर्ट रोड पर्स काटकर मोबाइल चोरी टावर चौक, गुडडू यादव नवादा बिहार मोबाइल व 1200 नकद टावर चौक, धमेन्द्र कुमार नवादा 500 नकद, देवेश कुमार राय जमशेदपुर पर्स पाकेटमारी 800 नकद, आधार कार्ड व अन्य कागजात, नित्यानंद खडुआ गया जी मंदिर के पास मोबाइल, अमरजीत कुमार भल्लापुर बेगुसराय मोबाइल मंदिर से, पिंटू अग्रवाल आसनसोल मोबाइल टावर चौक, राहुल कुमार बंधा रिखिया थाना मोबाइल चोरी केकेएन स्टेडियम, राहुल कुमार देसरी वैशाली मोबाइल पालिका बाजार, ऋषि कुमार मोबाइल बिलासी केकेएन स्टेडियम, श्रेयस कुमार कुमार डोरडा रांची मोबाइल टावर चौक, संजय चौधरी पं. बंगाल मोबाइल टावर चौक, संजय मंडल बरमसिया नगर थाना मोबाइल टावर चौक, शुभम सेन गुप्ता बीएड कालेज नगर थाना मोबाइल टावर चौक, रेणु देवी चमारीडीह जसीडीह थाना मोबाइल टावर चौक सहित अन्य का मोबाइल चोरी कर लिये गये।
छात्रा का लैपटॉप चोरी
शिव बारात देखने टावर चौक पहुंची एक छात्रा का भीड़ में कंधे पर पीछे लटके बैग का चेन खोलकर चोरों ने लैपटॉप उड़ा लिया। पीड़िता का नाम ममता है जो बिहार के बांका जिला के सुईया की रहने वाली है। बताया कि वह गेट की परीक्षा देकर लौटी थी। परीक्षा देने के बाद वह बाबा का बारात देखने के लिये टावर चौक पहुंची थी। उसका बैग कंधे में टंगा था उसमें लैपटॉप रखा हुआ था। भीड़ में कब उसके बैग से लैपटॉप गायब हुआ उसे पता नहीं चला।
मुखिया के पॉकेट से मोबाइल सहित नकदी की चोरी
बिहार के नावादा जिला से अपने साथियों के शिव बारात देखने पहुंचे एक मुखिया के पॉकेट से लगभग 60 हजार नकद और मोबाइल की पॉकेटमारी कर ली गयी। इस संबंध में मुफ्फ सिल थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत के मुखिया पप्पू कुमार ने थाना में सिर्फ मोाबइल खोने का फार्म भरा है। बताया के भीड़ में कब पॉकेट से नकदी और मोबाइल गायब हो गया जानकारी नहीं मिल पायी
बिलासी में मोबाइल छिनतई
बिहार के बांका जिला से देवघर शिव बारात देखने पहुंची कटोरिया थाना क्षेत्र के राधानगर निवासी सिमरण गुप्ता का मोबाइल छिनतई कर लिया गया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के बिलासी स्थित महावीर चौक के पास घटी। महिला ने बताया कि जैसे ही वह जैसे ही बिलासी स्थित महावीर चौक पहुंची उसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाश आया और हाथ से मोबाइल छिन कर फरार हो गये।


