
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के टावर चौक स्थित बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला से जेवरात की ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

ठगी का शिकार हुई महिला का नाम अनिता देवी है जो नगर थाना इलाके के रांगा मोड़ की रहने वाली है। इसे लेकर महिला ने नगर थाना में शिकायत दिया है।

बताया कि वह अपने दो बच्चे के साथ टावर चौक स्थित बाजार में कपड़े खरीदने पहुंची थी। उसी दौरान बाजार में रहा चलते एक व्यक्ति ने उसे झांसे में लेकर कान में पहने सोने के गहने को खोलवा लिया।
उपरांत उसके हाथ में कागज के पुड़िया में एक सोने के रंग का धातु का टुकड़ा थमा दिया और फरार हो गया.
उसके जाने के उपरांत महिला ने जब उक्त कागज के पुड़िया को खोला तो भौंचका रह गयी।
वह सड़क पर ही दहाड़ मारकर रोने लगी। इधर नगर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है


