
Deoghar: संदिग्ध परिस्थिति में गंभीर हुई एक 24 वर्षीय महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

मृतका का नाम रूपा कुमारी सोरेन पति असमिल मुर्मू है जो जमुई जिले के चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के सलैया कि रहने वाली है। उसके दो छोटी-छोटी बच्चियां है।

बताया जाता है कि वह जसीडीह थाना क्षेत्र के बाड़ीडीह स्थित अपने मायके में रह रही थी। परिजनों का कहना है कि बुधवार की शाम को वह कोई दवाई खा लिया था।
उपरांत उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।


