Deoghar: देवघर नगर थाना में जमीन देने के नाम पर धोखाधड़ी कर एक करोड़ 5 लाख रूपये ठगी किये जाने का मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला बिलीसी निवासी रामचन्द्र ठाकुर और बीएन झा पथ निवासी जितेन्द्र कुमार झा ने संयुक्त रूप से दर्ज कराया है।
मामले में कहा गया कि 2006 में मोहनधारी झा से चांदनी चौक मौजा में एक बीघा जमीन बेचेने को लेकर एकरारनामा किया गया था। उक्त जमीन का मुल्य एक करोड़ 5 लाख में तय किया गया था। कहा गया है कि कुछ दिन बाद मोहनधारी झा और उसके बेटे प्रशांत झा के द्वारा जमीन की रजिस्ट्री करने टालमटोल किया जाने लगा। वर्ष 2013 में रामचन्द्र ठाकुर , जितेन्द्र कुमार झा और अभिषेक आन्नद झा के साथ मोहनधारी झा और बेटा प्रशांत झा के साथ समझौता हुआ।
कहा गया है कि उस वक्त जमीन लिखने के एवज में एक करोड़ 5 लाख रूपया भुगतान किया गया। कहा है कि इसी बीच मोहनधारी झा की मृ़त्यु हो गयी। 24 जनवरी को उक्त जमीन पर प्रशांत झा जबरन घेराबंधी कर रहा था। जब ये सभी मना करने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट किया गया। नगर पुलिस मामला दर्ज छानबीन में जुट गयी है।