Jamui: जमुई जिले के चकाई थाना के पुलिस की गश्ती गाड़ी और डीजे लदा पिकअप वाहन में देर रात जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमे दो होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक होमगार्ड जवान की पहचान कोशलेंद्र यादव और अरविंद सिंह के रूप में हुई है।
वही करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिसवाले सहित 13 लोग घायल होने की सूचना है। घटना महेशापत्थर मोड़ के पास रात्रि 11 बजे के करीब घटी है।
जानकारी के अनुसार देर रात चकाई थाना पुलिस की गश्ती टीम जिसमे SI सच्चिदानंद सिंह सहित सात की संख्या में होमगार्ड जवान में रात्रि पेट्रोलिंग कर रहे थे।तभी बामदह से चकाई की ओर आ रहे चकाई -जमुई मुख्य मार्ग के महेशापत्थर मोड पर गिरिडीह से सोनो की ओर जा रही एक डीजे लदा तेजरफ़्तार पिकअप वाहन ने गश्ती वाहन में जोरदार टककर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि पिकअप वाहन थाना की जिप्सी के ऊपर चढ़ गया और पलट गया।
इस घटना में चकाई थाना के सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद सिंह, होमगार्ड जवान कुंदन गुप्ता, कातेश्वर यादव, वकील महतो, विनय यादव, काशी मंडल सहित चकाई थाना के 7 पुलिस वाले एवं पिकअप वाहन का ड्राइवर सहित पिकअप पर सवार कुल 13 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का ड्राइवर वाहन में ही फंस गया काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन के ड्राइवर को वाहन से निकाला गया।
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही चकाई थाना एवं चंद्रमंडीह थाना की पुलिस गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज हेतु चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया। चकाई रेफरल अस्पताल में मौजूद चिकित्सक गंभीर रूप से घायल लोगो को देवघर एवं जमुई रेफर कर दिया।