
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान की रहने वाली एक छात्रा से ऑनलाइन सॉपिंग में कैश बैक के नाम पर 88 हजार रूपये ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर छात्रा ने साइबर थाना में शिकायत दिया है। छात्रा के पिता पुलिस के अधिकारी हैं जो बिहार के मुंगेर जिला में पदस्थापित हैं।

बताया जाता है उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया और उसे ऑलाइन शॉपिंग में कैश बैक दिलाने के नाम पर झांसे में ले लिया।
उसने पहले 100 रूपये की ऑनलाइन सॉपिंग किया तो उसे 900 रूपये कैश बैक मिला। दुबारा उसने 380 रूपये की शॉपिंग किया तो कुछ नहीं मिला।
उपरांत उसने उक्त नंबर पर कॉल किया तो बताया गया कि कुछ समस्या आ गया है, एक लिंक भेजते हैं उसे टच कर दिजियेगा तो मिल जायेगा।
उसे मोबाइल पर एक लिंक भेजा उसने उक्त लिंक को जैसे ही टच किया उसके एसबीआई के खाता से 88 हजार की अवैध निकासी कर ली गयी। साइबर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।


