
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना पुलिस ने फरवरी माह में हुए बमबाजी कांड के एक आरोपी को पुछताछ के लिये 48 घंटे तक के लिये रिमांड पर लिया था। रिमांड पर लिये गये आरोपी का नाम विरेन्द्र यादव है।

बताते चलें कि एक फरवरी 2023 को बाइक सवार अपराधियों ने रिखिया थाना क्षेत्र बेहराबरन में बम मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया था। इस घटना में बम के फटने से एक अपराधी की मौत मौके पर ही हो गयी थी। मृतक का नाम फिरोज अंसारी था जो बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के पंचकठीया का रहने वाला था।

वहीं स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को मौके पर से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था जिसका नाम पवन कुमार यादव था जो चांदन थाना क्षेत्र के भैरोबाजार धोबनी का रहने वाला था।


