
Deoghar: देवघर श्रावणी मेला ड्यूटी के दौरान कुत्ते ने एक जमादार को काट लिया। उसके साथ ड्यूटी कर रहे साथी ने इलाज के उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के उपरांत उसे अस्पताल से छुट्टी दें दी गई।

जमादार का नाम जयनारायण प्रसाद मेहता है जो हजारीबाग जिला के पबरा का रहने वाला है। वर्तमान में लातेहार जिला में उसकी पोस्टिंग है।

वह श्रावाणी मेला में ड्यूटी करने देवघर आया है। बताया कि रविवार कि सुबह वह नंदन पहाड़ स्थित ओपी नंबर 15 में ड्यूटी करने जा रहा था।
उसी दौरान अचानक एक कुत्ता उसके ऊपर झपट पड़ा और बाएं पैर में काट लिया।



