
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर श्रावणी मेला में शिवगंगा इलाके के दुकानदार से रंगदारी वसूलते दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। सूत्रों कि माने तो दोनों संदिग्ध मृत बाबा परिहस्त गैंग के सदस्य बताये जाते हैं। दोनों के पास से पुलिस ने रंगदारी वसूली के कुछ रूपये भी बरामद किये हैं।

हांलाकि नगर पुलिस इस बावत कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। सूत्रों ने बताया कि नगर पुलिस मेला इलाके में रंगदारी वसूली करने वाले शहर के दो गिरोहों पर कड़ी नजर रखी हुई है।

गुरूवार को नगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मृत बाबा परिहस्त गैंग के कुछ सदस्य शिवगंगा इलाके में बाहर से आये दुकानदारों को डरा धमका कर रंगदारी वसूल रहे हैं।
उक्त सूचना पर सादे लिवास में नगर थाना के कुछ पदाधिकारी वहां पहुंचे और हरिहरवाड़ी के पास से दो संदिग्ध को दबोच लिया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस दोनों युवकों के निशानदेही पर अन्य साथियों को पकड़ने के लिये छापेमारी करने में जुट गयी है।


