
Deoghar : अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की रात 9 बजे के आसपास जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा के पास एक चार पहिया वाहन में साइकिल सवार को धक्का मार दिया।

इस घटना में बाघमारा निवासी 60 वर्षीय सुरेश राणा गंभीर रूप से घायल हो गया। रात को उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में देर रात उसकी मौत हो गई। इस घटना का वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

वीडियो में चार चक्का वाहन साइकिल सवार को सामने से धक्का मार कर भागता दिख रहा है। परिजनों ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करके हर दिन कि तरह साईकिल से घर वापस लौट रहा था उसी दौरान एक चार चक्का वाहन ने सामने से धक्का मार दिया।
जसीडीह थाना पुलिस धक्का मारने वाले वाहन की पहचान करने में जुट गई है। वहीं अन्य स्थानों पर हुए सड़क हादसे में देवघर निवास मिल्टन दास, बिहार निवासी नितीश कुमार और सरैयाहाट दुमका निवासी मुख़्तार अंसारी के नाम शामिल हैं। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


