Deoghar: गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम 17 वर्षीय नीतीश कुमार है जो बांका जिला के बॉउंसी थाना क्षेत्र के कुसुमहा गांव का रहने वाला है।

घायल ने बताया कि वह गांव के ही दोस्त और परिजन के साथ दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के घाघरी गावं में एक शादी में भाग लेने आया था। मंगलवार की शाम को वह अपने दोस्त मिथुन के साथ बाइक से घाघरी से चंपापुर कुछ लाने जा रहा था। इस दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास पहुंचा और बाइक रोकने को कहा। इसके बाइक धीरे करते ही तीनों में से एक युवक अपाचे से उतरकर इससे छिनतई करने का प्रयास करने लगा। बचने के लिए नीतीश अपनी बाइक को तेजी गति से बढ़ाने का प्रयास किया तो अपाचे सवार तीन बदमाशों में से एक ने उसे पर गोली चला दी। गोली उसके पेट के बाएं और आर पार हो गया। उपरांत वह वहां से कुछ दूर तक बाइक से गया।

उसके बाद उसने परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी। वहां से उसे बाइक से ही पहले इलाज के लिए सरैयाहाट पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।



