
Godda: गोड्डा वासियों के लिए आज का दिन काफी सुखद रहा। केंद्र सरकार द्वारा गोड्डा मुख्य डाकघर के नए भवन का उद्घाटन सांसद निशिकांत दुबे ,मुख्य पोस्ट मास्टर जेनरल राकेश कुमार ,दिल्ली से आये उप महा निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। वहीँ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य पोस्ट मास्टर जेनरल राकेश कुमार ने कहा कि पुरे झारखण्ड में कुल 13 मुख्य डाकघर ,13 प्रधान डाकघर ,441 उप डाकघर तथा 4112 शाखा डाकघर कार्यरत हैं जो पुरे झारखण्ड के शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में डाक सेवाओं के अलावे अन्य सेवाएँ प्रदान कर रही है।


वहीँ उप महानिरीक्षक राकेश मिश्रा ने इस नए भवन को बनाने तथा पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत करवाने के लिए सांसद निशिकांत दुबे को श्रेय देते हुए कहा कि ,अगर आपके द्वारा निजी स्तर पर पहल नही की गयी होती तो ये नही हो पाता।
वहीँ सांसद निशिकांत दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि इस सब का श्रेय हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देना चाहेंगे जो पिछड़े इलाके में विकास पहुंचाने को हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं।

वरना पिछले वर्ष अप्रैल माह में जिसका टेंडर हुआ और उस भवन का महज 15 से 16 माह में उद्घाटन होना केंद्र सरकार की कार्यशैली को दर्शाता है।
साथ ही उन्होंने डाक विभाग से भी कहा कि आज के बाजार में अगर डाक विभाग को बने रहना है तो उसके लिए आपकी बेहतर सेवाएँ और निजी कंपनियों से डटकर मुकाबला करने की जरुरत है।


