
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित शिवगंगा घाट से एक श्रद्धालु का बटुआ चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर देवव्रत कुमार थाना बरियारपुर साकिन ब्रह्मस्थान जिला मुंगेर ने नगर थाना में शिकायत किया है।

बताया है कि वो कांवर लेकर 7 बजे सुबह शिवगंगा पहुंचा। वहां स्नान करने के दौरान चोरों ने बटुआ चोरी कर लिया। जिसमे दो हजार रुपया नकद और मोबाइल था। जब उसने चोरी हुए मोबाइल पर कॉल किया तो रिसीव कर सेव नंबर वाले से बात हुई लेकिन उसके द्वारा गालीगलौज किया जाने लगा।

इधर पीड़ित ने जब नगर थाना शिकायत देने नगर थाना आया तो उससे मोबाईल गुम होने का फॉर्म भरवाया गया।


