
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के देवघर स्टेशन इलाके में एक व्यक्ति से मोबाइल छिनताई कर लिए जाने का मामला सामने आया है।

पीड़ित बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के भैरोगंज निवासी संजय यादव ने बताया कि इसका एक घर देवघर में भी है। वह पैदल देवघर स्टेशन की ओर से घर लौट रहा था। इस दौरान उसके मोबाइल पर एक कॉल आ गया। राह चलते हुए मोबाइल पर बात करने लगा। उसी क्रम में बाइक सवार दो अज्ञात युवक उसके नजदीक पहुंचा और हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गया।

जिसकी शिकायत लेकर वह नगर थाना पहुंचा। नगर थाना में उस मोबाइल खोने का फॉर्म भरा लिया गया।


