
Deoghar: देवघर जिला के सारठ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि मधुपुर की प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका प्रसाद ने उपस्थित लोगों को कानून के अलावे प्रखंड एवं पंचायत स्तर में संचालित अन्य योजनाओं के जानकारी देते हुए कहा कि अपना कर्तव्य और अधिकार को जानने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही अपने अधिकार के लिए आवाज उठा सकता है।आजकल जानकारी के आभाव में लोग सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित रह जाते है। जो एक दुखद विषय है। शिविर में मनरेगा योजना के तहत चार लाभुकों के बीच जॉब कार्ड का वितरण किया गया और खाद्य आपूर्ति योजना के तहत पांच लाभुकों को नए राशन कार्ड का वितरण किया गया।

वही प्रधानमंत्री आवास पूर्ण करने में अहम भूमिका निभाने वाले नवादा पंचायत के पंचायत सचिव संजय कुमार, बसहाटाड पंचायत के सचिव विष्णु वर्मा, सबैजोर पंचायत के पंचायत सचिव अजहारूल हक, डिंडाकोली पंचायत के पंचायत सचिव अहमद अली,कचुवांबाक पंचायत के पंचायत सचिव सुबल प्रसाद मंडल को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
साथ ही सर्वजन पेंशन योजना के तहत 24 लाभुकों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया।इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पल्लवी सिन्हा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार यादव, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी लखन सोरेन, प्रखंड आवास समन्वयक मोहन महरा, मधुपुर न्यायालय के अधिवक्ता प्रणय सिन्हा समेत कई लाभुक एवं अन्य लोग मौजूद थे



