
Ahmedabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

ऐसी जानकारी मिल रही है कि थोड़ी देर में पीएम मोदी के अहमदाबाद पहुंचेंगे। इधर, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के प्रधान सचिव के कैलाशनाथन भी अस्पताल में पीएम की मां के सेहत के बारे में जानकारी लेने के लिए पहुंचे हैं।

पीएम की मां हीराबेन 18 जून को 100 साल की हुई थीं। पीएम ने अपनी मां के 100वें बर्थडे पर उन्हें समर्पित एक ब्लॉग भी लिखा था। उस वक्त पीएम मोदी मां के पास गांधीनगर स्थित आवास भी गए थे।
यूएन मेहता अस्पताल के चिकित्सक के मुताबिक हीराबेन की स्थिति अभी स्थिर है। डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।



