
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना में मारपीट को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा हथगढ़ निवासी मनोज कुमार यादव ने दर्ज कराया है।

कहा है कि उसका बेटा अज्जू कुमार घर के पास ही था। उसी दौरान राहुल कुमार और प्रीतम कुमार उसके साथ गाली गलौज करते हुए झगड़ा करने लगा। उसी क्रम में प्रीतम कुमार पिता अनिल यादव वहां पहुंचा और अज्जू को खिंच कर ले जाने लगा और मारपीट करने लगा। राहुल यादव का पिता सुनील यादव एक नुकिला पत्थर से अज्जू के सिर पर वार कर दिया।

इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। कहा है कि वह चालक का कार्य करता है परिजनों ने उसे घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचा और अज्जू को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया।
इधर मामला दर्ज कर कुंंडा पुलिस जांच में जुट गयी है।


