नई दिल्ली: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान(NIDM) के मुताबिक देश में अक्टूबर के महीने में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। एनआईडीएम ने इस संबंध में तैयार रिपोर्ट प्रधानमंत्री कार्यालय को सौंप दी है। इससे पहले विदेशी एजेंसी ने भी 40 एक्सपर्ट के हवाले से जुलाई से लेकर अक्टूबर के बीच देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान की एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट में अस्पतालों में बच्चों के लिए चिकित्सीय उपकरणों के इंतजाम करने पर जोर दिया गया है। रिपोर्ट में तीसरी लहर की वजह डेल्टा वेरियंट प्लस को बताया जा रहा है। हालांकि राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (NCDC) के मुताबिक देश में 2 अगस्त तक कोरोना के डेल्टा प्लस वेरियंट के 70 मामले की पुष्टि हुई है। जबकि इसकी जांच के लिए 16 राज्यों से 58,240 सैंपल की जांच की गई है।

उधर, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर से बच्चे प्रभावित होंगे, इसका अभी कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है। लिहाजा यह कहना गलत है कि इससे बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे।(Agency)
इन्हें भी पढ़ें:
- EIL Recruitment 2026: एसोसिएट इंजीनियर सहित 109 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
- SBI Recruitment 2026: जनरल मैनेजर सहित कई पदों पर नौकरी का सुनहरा मौका, फटाफट करें आवेदन
- Violence in France: प्रशासन की सख्ती के बाद नियंत्रण में आए हालात, जरूरत वाले इलाकों में नए कर्फ्यू लगाने के निर्देश
- रिजीम चेंज से हालात नहीं बदलते, भारत को एकजुट होकर आगे बढ़ना है : मोहन भागवत
- Bihar: JD(U) MLC प्रत्याशी नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती



