Saraikela: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 18 जुलाई को सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल को विज्ञान भवन नई दिल्ली में सम्मानित करेंगी। इसके लिए उपायुक्त के पास आमंत्रण भी पहुंच चुका है। यह सम्मान भू अभिलेखों का बेहतर ढंग से डिजिटलाइजेशन और मॉडर्नाइजेशन करने को लेकर दिया जा रहा है।
उपायुक्त अरवा राजकमल को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार आवासीय योजना के बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भू अभिलेखों का बेहतर ढंग से डिजिटलाइजेशन और मॉडर्नाइजेशन करने पर झारखंड के कुल नौ जिलों के उपायुक्त को सम्मानित किया जाना है। इसमें सरायकेला-खरसावां जिला भी शामिल है।