
नई दिल्ली: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर तिहाड़ जेल से करीब सात सौ कैदियों की उनके अच्छे व्यवहार के चलते सजा कम की जाएगी। ज्ञात हो कि जेल से हर स्वतंत्रता दिवस पर अच्छे व्यवहार करने वाले कैदियों की सजा कुछ माफ कर दी जाती है।

तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने मीडिया को बताया कि एक साल तक की सजा काट रहे कैदियों को 15 दिनों की एक साल से पांच साल तक की सजा काट रहे कैदियों को 20 दिन की और पांच साल से अधिक तक की सजा पाने वाले कैदियों को 25 दिन की सजा माफ की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन कैदियों के जेल में आने के बाद कामकाज उनकी बोलचाल व कैदियों के साथ अच्छे संबंध बनाने व दूसरे कैदियों को अच्छी शिक्षा देने तक की बातों को देखा जाता है। इसका रिकॉर्ड आला अधिकारियों तक जाता है। इसके बाद इन कैदियों को चिन्हित किया जाता है।
इसे भी पढ़ें:
- BIG NEWS : Jharkhand के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का एनकाउंटर, मौके पर हुआ ढेर, साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट
- Deoghar : धपरा गैंग का आतंक जारी, रेलवे स्टाफ से 6 हजार रुपये की छिनतई
- Baba Mandir स्थित वाहय अर्घा के पास श्रद्धालु महिला के बैग से 35 हजार रुपये उड़ाए, भाग रहे संदिग्ध को श्रद्धालुओं ने दबोचा
- Deoghar : IIT में नामांकन दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी का आरोप, दो लाख एडवांस लेने पहुंचे संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
- पप्पू यादव की प्रेस वार्ता में हंगामा, एक अज्ञात व्यक्ति के चप्पल फेंकने का आरोप, समर्थकों ने की पिटाई



