

रांची।

राज्यसभा सांसद, JMM सुप्रीमो और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 77वां जन्मदिन सोमवार को मनाया जा रहा है।

मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पर जेएमएम सुप्रीमों शिबू सोरेन ने 77 पॉन्ड का केक काटा। इस दौरान उनके पुत्र हेमंत सोरेन, छोटे पुत्र बसंत सोरेन, बहू सीता सोरेन मौजूद रहे।
CM हेमंत सोरेन ने अपने पिता शिबू सोरेन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की परमेश्वर से प्रार्थना की।

साथ ही मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक मथुरा महतो, विधायक सीता सोरेन, विधायक बसंत सोरेन व अन्य उपस्थित रहे। सभी ने शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की परमेश्वर से कामना की।



