
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना में एक नाबालिग को गलत नियत से बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला किशोरी के पिता ने दर्ज कराया है। मामले में थाना इलाके के सातर निवासी हेमंत तुरी पिता राजेन्द्र तुरी को आरोपी बनाया है।

कहा है कि 25 फरवरी को दिन तीन बजे के आसपास उसकी नाबालिग बेटी घर के बगल मे स्थित तालाब के पास बकरी चराने गई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ नहीं पता चला। अगल बगल के लोगों से जब जानकारी ली गई तो बताया कि हेमंत तुरी उसके घर के आसपास घूम रहा था और उसकी नाबालिग बेटी का पीछा कर रहा था।

कहा है कि हेमंत उसी के गावं मे अपनी बहन के घर रहता है। कहा है हेमंत तुरी ने ही उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर गलत नियत से भगा ले गया है। मामला दर्ज कर कुंडा पुलिस खोजबीन मे जुट गई है।


