
नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 39 हजार 070 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 491 लोगों की मौत हो गई। वहीं, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 43 हजार 910 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में भी थोड़ी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.27 प्रतिशत रही है।

रविवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 19 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक चार लाख, 27 हजार, 862 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या चार लाख, 06 हजार, 822 हो गई है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 10 लाख, 99 हजार, 771 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
पिछले कुछ दिनों से कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों से ज्यादा है। रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.39 प्रतिशत है। वहीं, देश में पिछले 24 घंटों में 17 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 48 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना रोधी वैक्सीन की अबतक 50.68 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
इसे भी पढ़ें:
- सावन शुरू होते ही Jharkhand के Baidyanath Dham में उमड़ा आस्था का सैलाब, 105 किमी लंबे रास्ते पर कांवड़ियों की लंबी कतार
- अमित शाह से देशद्रोही ताकतें डरती हैं’, राहुल गांधी के बयान पर BJP MP Nishikant Dubey का तीखा पलटवार
- Jharkhand liquor scam में ACB ने पूर्व उत्पाद आयुक्त समेत तीन अधिकारियों को भेजा समन, 4 अगस्त को होगी पूछताछ
- Dhanbad में अवैध कोयला कारोबार पर ED की कार्रवाई, एलबी सिंह का 160 करोड़ का म्यूचुअल फंड फ्रीज, 1.02 करोड़ नकद जब्त
- Deoghar : कुंडा के कुमरडीह में डोभा में डूबने से दो किशोरों की संदिग्ध मौत


