
Deoghar: जहरिला सांप काटने से एक 45 वर्षिया महिला की मौत हो गयी। मृतका का नाम यशोदा देवी है जो सिमावर्ती जमुई जिला के सिमुलताला थाना क्षेत्र के टेलवा नावाडीह की रहने वाली है।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह खाना खाने के उपरांत चौंकी पर सोयी हुइ थी। उसी दौरान देर रात को उसके हाथ में सांप ने काट लिया। वह रात को चिल्लाने लगी तो घर वाले जगे।

पहले उसे गावं में ही झाड़फूख कराया गया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो इलाज के लिये लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां देखने के उपरांत डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी मिलते ही बैद्यानाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को एक आवेदन दे दिया गया।


