
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बाजाला चौक स्थित एक प्राईवेट अस्पताल के पास कार सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति से एक हजार नगद, एटीएम और मोबाइल की छिनतई कर ली। छिनतई का शिकार हुए व्यक्ति का नाम श्यामसुन्दर ठाकुर है जो गोड्डा जिला के पौड़ेयाहाट थाना क्षेत्र के महेश कुतरो गांव का रहने वाला है।

पीड़ित ने बताया कि बाहर से काम कर वह वापस ट्रेन से जसीडीह रेलवे स्टेशन पर उतरा। प्लेटफार्म से जब बाहर निकला तो उसे एक अनजान व्यक्ति मिला उसने कहा कि कहां जाना है। उसने बताया कि उसे पौड़ेयाहाट जाना है। उक्त व्यक्ति ने कहा कि उसे भी पौड़ेयाहाट जाना है। एक पैसेंजर कार बैठा है तुमको भी चलना है तो चलो। वह उसके झांसे में आकर कार में बैठ गया। उक्त कार में तीन लोग सवार थे।


पीड़ित ने बताया कि बाजला चौक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के सामने उसके पॉकेट से एक हजार रूपये नगद, एटीएम और मोबाइल छिनतई कर जबरन कार से उतार कर फरार हो गये। नगर पुलिस आवेदन लेकर पड़ताल में जुट गयी है।



