
Jamui: पुलिस ने जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में बीते 19 मार्च को हुए पबिया देवी हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए षड़यंत्र के तहत हत्या करने का आरोप में उसके प्रति संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चले कि 19 मार्च को मगही गांव निवासी लक्ष्मीपुर थाना इलाके के कुख्यात अपराधी संजय यादव ने अपनी पत्नी की हत्या की प्राथमिक की दर्ज कराई थी।

उसने पुलिस को बताया था कि वह अपनी पत्नी को इलाज कराने के बाद बाइक से घर लेकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 10 की संख्या में अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में गोली लगने से उसकी पत्नी पविया देवी की मौत हो गई थी। घटना के बाद 10 लोगों पर संजय यादव ने हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। लेकिन इस मामले में पुलिस को अनुसंधान के क्रम में चौंकाने वाला षड़यंत्र सामने आया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति संजय यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा की शुरुआत से ही इस घटना में संजय यादव की भूमिका संदिग्ध दिख रही थी। पहले उसने पुलिस के समक्ष यह बयान दिया था कि उसने सभी हमलावरों को देखा है और उसने हमलावरों की पहचान की थी। लेकिन बाद में वह अपने बयान से मुकर गया। इस दौरान वह पुलिस के भ्रमित करने के ख्याल से अलग-अलग कई तरह के बयान देता रहा। जिससे उस पर शक और गहरा हो गया। वहीं जिन लोगों के खिलाफ संजय यादव ने प्राथमिक की दर्ज कराई थी। तकनीकी अनुसंधान के बाद उन लोगों की मौजूदगी घटनास्थल के आसपास नहीं देखी गई। इस आधार पर संजय यादव को गिरफ्तार किया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे दो बड़ी वजह सामने आई है। उन्होंने कहा कि संजय यादव की पत्नी पबिया देवी के नाम पर 150 डिसमिल से अधिक जमीन थी। उसके नाम पर एक स्कॉर्पियो और पटना में डेढ़ कट्ठा में का एक मकान था। साथ ही कई और बेनामी संपत्ति भी पविया देवी के नाम थी। संजय यादव और उसका भाई प्रमोद यादव पबिया देवी से वह सभी संपत्ति अपने नाम लिखने का दबाव बनाते रहते थे। इस कारण लगातार उसके साथ मारपीट भी की जाती थी तथा इसे लेकर बीते फरवरी माह में उसने लक्ष्मीपुर थाना में एक सना भी दर्ज कराया था। जिसमें उसने अपनी जान को खतरा बताया था तथा इसकी जानकारी अपने मायके में भी दी थी।
इसी को लेकर संजय यादव ने अपने भाई प्रमोद यादव तथा एक अन्य सहयोगी सिकंदर यादव उर्फ गुड्डू यादव के साथ मिलकर अपनी पत्नी पविया देवी की हत्या कर दी तथा पुलिस को गुमराह करने लगा।


