New Delhi: झारखंड के देवघर जिले के बिलासी टाउन के मूल निवासी और तजुर्बेदार अधिवक्ता ऋषि कुमार अवस्थी को सुप्रीम कोर्ट में बिहार और अरुणाचल प्रदेश राज्यों का स्टैंडिंग काउंसिल (Standing Counsel) नियुक्त किया गया है.

ऋषि कुमार अवस्थी की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई देवघर में ही हुई है. इसके बाद उन्होंने देश की प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से कानून की डिग्री ली.

पिछले लगभग 25 वर्षों से वे देश की शीर्ष अदालत और दिल्ली हाईकोर्ट में विभिन्न राज्य सरकारों के लिए केस लड़ रहे हैं. अपनी इस नई जिम्मेदारी के साथ-साथ अधिवक्ता ऋषि कुमार अवस्थी सुप्रीम कोर्ट में भारत सरकार के पैनल ए वकील के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं.



