
Araria (Bihar News): बिहार के अररिया जिला के फारबिसगंज थाना क्षेत्र (Forbesganj police station area of Araria district of Bihar) में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (gang rape) की घटना प्रकाश में आई है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि पीड़िता शुक्रवार की शाम गांव में घर के पास हो रहे मुहर्रम का खेल देखने गई थी। इसी दौरान वह गायब हो गई। जब आसपास काफी खोजबीन की गई, तो पास के खेत में वह अर्द्धनग्न अवस्था में बेसुध मिली। वहां से दो लड़के भागते दिखे, जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
आरोप है कि दोनों युवकों ने खेत में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए युवकों में मोहम्मद असफाक और मोहम्मद खुर्शीद पथराहा पंचायत का रहने वाला है।

इस मामले में पीड़िता के परिजन के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। (IANS)


