भागलपुर: बिहार में पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के रंगरा चौक प्रखंड के मंदरौनी शिव मंदिर घाट के पास कोसी नदी में शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजेे एक नाव डूबने से चार लोगों के लापता हो जाने की सूचना है।

जानकारी मिली है कि दूध के व्यवसाय से जुड़े लोग दूध संग्रहण करने कोसी के उस पार एक डेंगी नाव (छोटी नाव) से गये थे। सभी लोग दूध लेकर वापस इस पार आ रहे थे। नाव पर क्षमता से अत्यधिक भार हो जाने और तेज हवाओं के कारण मंदरौनी शिव मंदिर घाट के पास नाव लहरों के चपेट में आ गयी और पलट गयी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाव पर कुल दस लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद लोगों ने ही लगभग छः लोगों को नदी से सुरक्षित निकाल कर इलाज के लिये अस्पताल भेजा। ग्रामीणों ने कहा कि चार लोगों के लापता होने की संभावना है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गयी थी।
खुद तैरकर बाहर निकले छेदी यादव ने बताया कि नाव पर करीब नौ लोग सवार थे। जिसमें पांच या छः लोग बाहर आ गए। छेदी यादव ने कहा कि रंगरा के भवानीपुर निवासी महेश्वरी यादव, सहोरा नुवासी मेदी यादव और साधोपुर निवासी सुमित यादव के अलावा एक अन्य की लापता हो जाने की संभावना है।
सूचना मिलते ही रंगरा के अंचलाधिकारी आशीष कुमार, थनाध्यक्ष माहताब खान, दारोगा ओमप्रकाश आर्या दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर कैम्प कर रहे थे। जबकि घटना के चार घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता लोगों के तलाश में जुट गई। तब तक ग्रामीण स्तर पर ही रेक्सयू अभियान चलाया जा रहा था।
रंगरा के अंचलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि नाव डूबी है, चार लोग लापता बताये जा रहे हैं। लेकिन अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। नदी में नाव डूबने से 3-4 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि 5 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के माध्यम से लापता लोगों की खोजबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई। जिसमें 5 लोग तैरकर बाहर आ गये। 3-4 लोग अभी भी लापता हैं। नाव पर सवार लोग दियारा से दूध लेकर वापस आ रहे थथ। नाव पर बाइक, दूध, घास आदि लदा हुआ था।
इन्हे भी पढें:
- BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी: Deoghar से युवक गिरफ्तार
- Bihar से आए श्रद्धालु ने बाबा बैद्यनाथ को चढ़ाया सवा किलो चांदी का दीया
- Deoghar के ऋषि कुमार अवस्थी Supreme Court में बिहार और अरुणाचल प्रदेश के Standing Counsel नियुक्त
- Trinamool Congress पर बड़ा फैसला ले सकता है चुनाव आयोग, आज दिल्ली में दोनों गुटों के साथ अलग-अलग बैठकें
- Noida: मौसमी बदलाव के बीच swine flu का खतरा बरकरार, 24 घंटे में 48 नए मरीज मिले, कुल संख्या 365 पहुंची



