
पटना: मंत्री मुकेश सहनी को राजग विधानसभा की बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय खुद उनकी ही पार्टी के सदस्यों को रास नहीं आ रही है। इसे लेकर विकासशील इंसाफ पार्टी( वीआईपी) में विरोध के स्वर उठने लगे हैं।

वीआईपी पार्टी से साहेबगंज विधानसभा सीट से विधायक राजू कुमार सिंह ने मुकेश सहनी के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विधायक राजू कुमार सिंह ने मंगलवार को यहां कहा कि मुकेश सहनी ने राजग की बैठक में शामिल नहीं होकर गलत फैसला किया है। इतना ही नहीं राजू कुमार सिंह ने यह भी कहा है कि पार्टी अध्यक्ष ने इस फैसले के पहले विधायकों के साथ कोई चर्चा भी नहीं की।
वीआईपी के विधायक राजू कुमार सिंह की मानें तो विधायकों से इस बात पर कोई रायशुमारी नहीं की गई कि राजग की बैठक का बायकाट करना है। राजू सिंह ने कहा है कि यह फैसला मुकेश सहनी का व्यक्तिगत निर्णय था।
राजू सिंह ने यहां तक कह डाला कि अगर मुकेश सहनी यह कहते हैं कि वह राजग में खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं तो मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि मैं खुद को वीआईपी में उपेक्षित महसूस कर रहा हूं। मुकेश सहनी ने पार्टी के विधायकों के साथ अगर चर्चा की होती तो बात कुछ अलग होती। राजू सिंह की माने तो चारों विधायकों की पार्टी सुप्रीमो के साथ बैठक होगी उसके बाद आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि राजग की सरकार में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है।
Also Read:
- Deoghar: पारिवारिक विवाद में महिला-पुरुष ने किया विषपान, हालत गंभीर
- Jharkhand की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने खरगे और वेणुगोपाल से दिल्ली में की मुलाकात
- भारत को मिली ‘Women’s Champions Trophy 2027’ की मेजबानी, आखिर क्यों श्रीलंका ने ‘गंवाया’ हाथ आया मौका?
- Ranchi में वोटर लिस्ट को प्रामाणिक बनाने की चुनौतियों पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, विशेषज्ञ बोले- तकनीक के साथ जमीनी सत्यापन जरूरी
- Ranchi में बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे चार कोचिंग संस्थान सील, नगर निगम की कार्रवाई तेज



