spot_img
spot_img

Jamui: पुलिस ने चर्चित चिलखारी में संलिप्त हार्डकोर नक्सली कोल्हा यादव को किया गिरफ्तार 

चर्चित चिलखारी नरसंहार में संलिप्त हार्डकोर नक्सली कोल्हा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Jamui: चर्चित चिलखारी नरसंहार में संलिप्त हार्डकोर नक्सली कोल्हा यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।हार्डकोर नक्सली को एसएसबी,चरकापत्थर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  बिशनपुर गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस को नक्सली कोल्हा यादव के चरकापत्थर थाना अंतर्गत बिशनपुर गांव में होने की गुप्त सूचना मिली थी।

जानकारी मिलते ही  16 वीं वाहिनी एसएसबी चरकापत्थर के सहायक कमाण्डेन्ट आशीष वैष्णव, चरकापत्थर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने नक्सली कोल्हा यादव के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे अपने साथ गिरिडीह जिले के  भेलवाघाटी थाना ले जाने की सूचना है। जहां पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

बताते चले की  26 अक्टूबर 2007 की रात भाकपा माओवादियों ने गिरिडीह के चिलखारी फुटबॉल मैदान में बीस लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरंडी के पुत्र अनूप मरंडी की भी हत्या हुई थी।बताते चलें कि चिलखारी मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल के दिन आदिवासी यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरंडी के अनुज नुनूलाल मरांडी उपस्थित थे।

यात्रा कार्यक्रम के दौरान सोरेन ऑपेरा के कालाकारों का कार्यक्रम जारी था।तभी भाकपा माओवादियों का दस्ता पुलिसवर्दी में  कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मंच को कब्जे में ले लिया और अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी थी। अंधाधुन फायरिंग में अगली पंक्ति में बैठे नुनुलाला मरांडी ,अनूप मरांडी, सुरेश हासंदा, अजय सिन्हा, आयोजक मनोज किस्कू, मुन्ना हेम्ब्रम चर्कू हेम्ब्रम, केदार मरांडी, अनिल अब्राहम मरांडी, उस्मान अंसारी, सुशील मरांडी सहित बीस लोगों की इस हमले में मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!