बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने नर्सिंग होम के मालिक को से पांच लाख की रंगदारी मांग कर सनसनी फैला दिया है। बदमाशों ने पहले 21 जुलाई को फोन कर पांच दिन के अंदर पांच लाख रुपया रंगदारी के रूप में देने की धमकी दी थी। उसके बाद आज रविवार को फोन कर बदमाशों ने पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।

घटना को लेकर चिकित्सकों में दहशत और काफी आक्रोश है। दोबारा रंगदारी मांगने की सूचना फ़्लैश होते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। कोई भी पुलिस पदाधिकारी इस संबंध में सिर्फ जांच चल रहे होने के अलावा कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दिया है।

IMA के सचिव डॉ. रंजन चौधरी ने बताया कि 21 जुलाई को माइरा नर्सिंग होम के संचालक डॉ. राजीव कुमार राय से बदमाशों ने फोन करके पांच दिन में पांच लाख रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। डॉक्टर द्वारा इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। आज फिर उसी नंबर से बदमाशों ने फोन करके पैसा देने की चेतावनी दिया है।
इस संबंध में आईएमए कार्यालय में बैठक के बाद प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को ज्ञापन दिया है। 24 घंटे के अंदर अगर बदमाश की गिरफ्तारी नहीं होगी तो मंगलवार से बेगूसराय के सभी डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे। बार-बार घटना हो रही है, लेकिन पुलिस कोई गंभीर पहल नहीं करती है। जिसके कारण कुछ ना कुछ उत्पात होते रहता है। उन्होंने बताया कि डीएसपी द्वारा मामले का गहन अनुसंधान और अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। लेकिन हम अधिक इंतजार नहीं कर सकते हैं।
इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निश्चित प्रिया का कहना है कि आईएमए द्वारा आज घटना की सूचना दी गई है। पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया गया है, मामले की गहन छानबीन चल रही है। प्रशासन एक्टिव है, दोषी पकड़े जाएंगे, शीघ्र ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
Also Read:
- Mahadev App मामले के Mastermind सौरभ चंद्राकर का Oman से प्रत्यर्पण, CBI लेकर आई भारत
- Jharkhand: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म में थाना प्रभारी सहित 15 पुलिसकर्मी निलंबित, तीन गिरफ्तार
- Gumla News: कोबजा गांव में ग्राम सभा का फैसला, ईसाई धर्मगुरुओं के प्रवेश पर रोक
- खड़गे का हमला, ‘भाजपा के जाने से ही बचेगा लोकतंत्र, बिहार-यूपी और महाराष्ट्र की सरकारें ‘वोट चोरी’ से बनीं’
- UP Assembly Election 2027: 2022 में बहराइच की सात सीटों में से चार पर BJP को मिली थी जीत, दो SP के खाते में



