
Deoghar: देवघर शहर के टावर चौक से लेकर आजाद चौक तक आसपास के दुकानदार एवं फल बेचने वालों के द्वारा सड़क को अतिक्रमण कर दुकानदारी की जा रही थी। जिसके चलते आम लोगों को टावर चौक के अंदर मार्केट जाना दुर्लभ हो रहा था।

रविवार को सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन और यातायात थाना प्रभारी अजय कुमार यादव ने पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया। टावर चौक से लेकर आजाद चौक तक मार्ग को अतिक्रम करने वाले दुकानदारों को हटाते हुए यह चेतावनी भी दी गयी कि यदि आगे से सड़क को अतिक्रमण कर दुकान लगाया गया तो सभी के सामानों को जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

वहीं शिवगंगा इलाके में लगाये गये सभी चारपहिया वाहन को भी हटाया गया। सीसीआर डीएसपी एवं यातायात थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से कहा कि सड़क अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



