
BiharSharif: जिले की राजगीर पुलिस (Rajgir Police) ने छह बाइक चोरों को विभिन्न जगहों से पकड़ने में सफलता पायी है। वहीं उनके पास से लूटी हुई एक मोटरसाइकिल, 200 ग्राम गांजा, एक पिस्तौल, दो कारतूस और 34 हजार 500 रुपये बरामद हुए।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पकड़े गये चोरों में जमशेदपुर चांडिल निवासी निर्मल शर्मा का पुत्र ज्ञानेन्द्र, नवादा काशीचक निवासी जनार्दन शर्मा का पुत्र अमर ज्योति कुमार, शेखपुरा भदौंस के रंजीत सिंह का पुत्र मुन्ना कुमार, राजगीर विरचैत के कलेश्वर रविदास का पुत्र रवि कुमार व रामचन्द्र चौधरी का पुत्र राम मिलन और राजगीर चेतनालय का स्व. राजकुमार यादव का पुत्र तरुण कुमार शामिल है।

चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


