
Bhagalpur: भागलपुर के लहेरी टोला स्थित दल्लू बाबू धर्मशाला में शुक्रवार को भाजपा नेता मंतोष कापरी के संयोजन में भारत के सर्वश्रेष्ठ सांसदों में से एक झारखंड गोड्डा से लगातार अपने काम के बदौलत लोगों के दिल में बसे रहने वाले अंग के लाल निशिकांत दुबे का जन्मदिन मनाया गया।

उनका जन्मदिन केक काट कर और पटाखे फोड़ कर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। स्वागत भाषण में मंतोष कापरी ने कहा कि निशिकांत दुबे से मेरी 35वर्षों की दोस्ती है और आज मुझे गर्व है कि भारत के सर्वश्रेष्ठ सांसद विकास के संवाहक जिन्होंने अपने लोकसभा गोड्डा को विकास के पटल पर लाकर एक नई पहचान दिलाने का काम किया।

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश चन्द्र मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष नभय कुमार चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह प्रमुख, कमल जयसवाल, प्रीति शेखर, जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, निगम पार्षद संजय सिन्हा, अश्वनी जोशी मोंटी और हरेराम मिश्रा ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और सांसद के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना किया। इस अवसर पर 250 लोगों को भोजन कराया गया।


