

रांची।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि सीपी सिंह (C.P Singh) झारखंड विधानसभा के सबसे बुजुर्ग सदस्यों में से एक हैं। उनसे नए विधायक सदन में व्यवहार को सीखते हैं लेकिन उन्होंने सदन में सरकार की नीतियों को फाड़ दिया। इसके लिए उन्हें एक सप्ताह के लिए सस्पेंड करना चाहिए। यह बातें सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही।

वह मंत्रिमंडल सचिवालय, गृह एवं कारा के अनुदान मांग पर पक्ष-विपक्ष के चर्चा के बाद सरकार का जवाब दे रहे थे। सीएम ने कहा कि अभी सीपी सिंह सदन में नहीं है, वह उल्टी कर के बाहर चले गए हैं।

पूरे मोराबादी मैदान को बर्बाद कर दिया
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि नगर विकास मंत्री रहते हुए सीपी सिंह ने पूरे मोराबादी मैदान को बर्बाद कर दिया, टाइम्स स्क्वेयर के नाम पर करोड़ों बर्बाद किये। 160 गाड़ियों की पार्किंग के लिए 40 करोड़ रुपए बर्बाद कर दिए अंडरग्राउंड पार्किंग के नाम पर।



