Deoghar Big Breaking: देवघर नगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक का पांच बदमाशों ने मिलकर हाथ काट दिया है। घटना सुभाष चौक निवासी विवेक कुमार नामक युवक के साथ घटी है। युवक का हाथ काट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा कि नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक का रहने वाला विवेक कुमार का पांच युवकों ने मिलकर हाथ काट दिया है। हाथ कटने के बाद ज्यादा ब्लड गिरने से युवक की हालत गंभीर हो गई है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया है । जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही देवघर नगर थाना प्रभारी कुमार अभिषेक व एसआई रविंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे। घायल से पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस हाथ के कटे हिस्से की खोजबीन कर रही है।
घायल युवक ने दो आरोपियों बउआ और नीतीश का नाम पुलिस के समक्ष लिया है। दोनों आरोपियों का पूर्व से अपराधिक इतिहास है। दोनों पूर्व में आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में जेल में रहा है, जो अभी जमानत पर बाहर हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।