
गया
गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के रेलवे ओवरब्रिज के समीप पुष्पा मार्केट स्थित एक मिठाई दुकान में अचानक दो रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

मार्केट के अंदर कई दुकानें संचालित है। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को चपेट में ले लिया सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो अग्निशमन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
इस संबंध में पुष्पा मार्केट के मालिक वेद प्रकाश चमन ने बताया कि मार्केट के अंदर दवा, कपड़ा सहित अन्य दुकानें हैं। मार्केट के नीचले तले में एक होटल संचालित है। जिसके लिए खाद्य सामग्री बनाई जाती है, जहां दोपहर में अचानक 2 गैस सिलेंडर दौरान ब्लास्ट हो गया। इससे दुकान में रखे कई तरह के सामानों की क्षति पहुंची है। कितने मूल्य की संपत्ति की क्षति हुई है।इसका आकलन करने के बाद ही पता चल पाएगा।

उन्होंने कहा कि सिलेंडर ब्लास्ट के बाद अचानक आग लग गई। जिसने आस-पास की कई दुकानों को भी चपेट में ले लिया। आनन-फानन में मार्केट के ऊपर घर में रह रहे बच्चों और महिलाओं को किसी तरह बाहर निकाला गया। इसके बाद फायर बिग्रेड को सूचना दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो वाहनों से पहुंचे अग्निशमनकर्मी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में सफल हो गए।


