Deoghar: शनिवार को कोलकाता से देवघर आने वाली विमान बगैर लैंडिंग किये यात्रियों को वापस लेकर लौट गई। जिससे देवघर आ रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार कोलकाता से गो इंडिगो का विमान 6E-7939 देवघर पहुंच चुका था। लेकिन उस दौरान भारी बारिश हो रही थी। जिस वजह से ATC ने देवघर एयरपोर्ट पर विमान को लैंड करने की इजाजत नहीं दी। नतीजन विमान एयरपोर्ट पर बिना उतरे यात्रियों को लेकर वापस कोलकाता एयरपोर्ट लौट गया।
विमान में देवघर के नमन नव्या एसोसीएट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीत कुमार सिंह भी मौजूद थे जो कोलकाता से देवघर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि विमान को देवघर में लैंडिंग की परमिशन नहीं मिलने पर सभी यात्रियों को कोलकाता में वापस लाकर उतारा गया। जिससे सभी यात्रियों को खासा परेशानी हुई। देवघर जाने के लिये लोगों को वैकल्पिक साधन की तुरंत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि ज़्यादातर लोग ट्रेन से देवघर लौट रहे हैं।