
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के जटाही मोड़ की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती की मौत बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में हो गयी थी। मृतका का नाम सीमा देवी पति रौशन महथा है। मृतका के पिता रिखिया थाना इलाके ठाढ़ी निवासी ध्रमेन्द्र महथा ने ससुराल वालों पर मारपीट कर फांसी पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों की मांग पर सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा तीन डॉक्टर का बोर्ड का गठन कर युवती का पोस्टमार्टम कराया गया।

बोर्ड में डॉ जेके साहू, डॉ अनिकेत और डॉ मनीषा को शामिल किया गया था। पुलिस को दिये बयान में मृतका के पिता ध्रमेन्द्र महथा ने कहा है कि सीमा की शादी एक वर्ष पूर्व जटाही निवासी विक्रम महथा के पुत्र रौशन महथा के साथ किया था। शादी के कुछ माह बाद से ही दामाद रौशन महथा, ससुर विक्रम महथा, सास रंजू देवी और धूरणु देवी सभी मिलकर गाली- गलौज एवं मारपीट करने लगे थे। उनके द्वारा मायके से एक लाख नकद और बुलेट बाइक , टीवी और पलंग की मांग किया जाता था। उक्त सामान को मांग नही लाने पर जान मारने की धमकी भी देते थे। कहा है कि कई बार मजदूरी कर कुछ रूपये भी दिया।

कहा है कि 19 जून को समय करीब पांच बजे के आसपास ससुराल वालों ने फोन पर जानकारी दी उसकी बेटी फांसी लगकर मर गयी है। आनन- फानन में वह बेटी के ससुराल जटाही पहुंचा तो पता चला की उसे सदर अस्पताल ले जाया गया है। सभी परिवार के सदस्य सयदर अस्पताल पहुंचे तो देखा की बेटी मृत पड़ी है। कहा ससुराल के उपरोक्त लोगों द्वारा बेटी के साथ मारपीट करने के बाद फांसी लगाकर हत्या कर दिया गया है। इधर नगर पुलिस ने मृतका के सास रंजू देवी को हिरासत में ले लिया है जबकि ससुराल के अन्य सदस्य फरार बताये जाते हैं।



