Deoghar/Jamui : बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर शेर गांव में मारपीट की घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विनोद यादव, महेंद्र यादव और कालेश्वर यादव के नाम शामिल हैं।

तीनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के अनुसार, गुरुवार को वे लोग जनवितरण प्रणाली दुकान से चावल और गेहूं लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने बिना किसी वजह के उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन सभी घायलों को इलाज के लिए पहले चकाई स्थित रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



