
Honiara (Solomon Islands): सोलोमन द्वीप का मलंगो क्षेत्र शक्तिशाली भूकंप के जोरदार झटकों दहल गया। भूकंप के झटके मंगलवार सुबह समूचे सोलोमन द्वीप में महसूस किए गए हैं।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। फिलहाल किसी तरह के जानमाल की हानि की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर तेज झटके महसूस किए। सोलोमन द्वीप प्रशासन का कहना है कि भूकंप से संबंधित और जानकारी जुटाई जा रही है।
सोलोमन द्वीप में पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित 1000 से अधिक द्वीपों के साथ नौ मुख्य द्वीप समूह शामिल हैं।


