
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति को कार में बैठकर उससे 35 हजार नकद एवं मोबाइल की छिनतई कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छिनतई का शिकार हुआ व्यक्ति मुंगेर जिला के तारापुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर का रहने वाला है। जिसका नाम मो चांद है।

पीड़ित मो चांद ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में रहकर चाय की दुकान चलाता है। सोमवार की सुबह एक लोकल ट्रेन से घर जाने के लिए पानागढ़ से जसीडीह स्टेशन पर उतरा। वह जसीडीह स्टेशन से सुल्तानगंज जाने वाली ट्रेन के बारे में जानकारी ले रहा था तो बताया गया कि अभी ट्रेन लेट है। इतने में उसके पास दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे और पूछा कि आपको कहां जाना है, तो उसने बताया कि उसे तारापुर जाना है। दोनों अज्ञात व्यक्ति ने उससे कहा कि वे लोग भी कर से खड़गपुर जा रहे हैं चलिए छोड़ देंगे। वह उन लोगों के झांसे में आ गया और उसकी कार में सवार हो गया।

कार में पूर्व से ड्राइवर सहित दो व्यक्ति बैठा हुआ था। नगर थाना स्थित सर्कुलर रोड में एक स्थान पर अचानक कर को रोक दिया और जांच के नाम पर उससे 35 हजार नकद रुपए और मोबाइल ले लिया। रुपया और मोबाइल लेने के बाद उससे कहा कि हम लोग आते हैं सब से जांच कर, तुम यही रुकना। लेकिन काफी देर हो जाने के बाद वह सब नहीं लौटा। उपरांत वह टोटो पकड़कर नगर थाना पहुंचा। नगर पुलिस आवेदन लेने के बाद छानबीन में जुट गई है।



