
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना में केबल और 11 केवी का तार चोरी कर लिये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया है। जिसकी किमत लगभग 4 लाख 78 हजार रूपये बतायी गयी है।

यह मामला विद्युत विभाग के सहायक अभियंता लव कुमार ने दर्ज कराया है। कहा है कि जमरो पीएसएस से निकलने वाले 11 केवी घोरमारा एग्रीकल्चर फीडर से ग्राम तिलैया मंझियाना के पास एबी केवल 35 स्कवायर मिलीमिटर लगभग 1.8 किलोमीटर तथा 11 केवी का तार लगभग 2.5 किलोमीटर की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी।

इससे विभाग को लगभग 4 लाख 78 हजार रूपये की क्षति पहुंची है। इधर मोहनपुर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


