spot_img

रूस की बमबारी से थर्राया यूक्रेन, खार्किव का शेल्टर होम आया जद में

रूस की सेना की ताबड़तोड़ बमबारी से यूक्रेन के कई शहर थर्रा गए हैं। युद्ध के 16वें दिन रूस की सेना राजधानी कीव के और करीब पहुंच गई है।

Deoghar: चोरी के डक्टाइल पाइप लदा ट्रक जब्त

Oddisa Rail Accident: PM Modi ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया

Kyiv: रूस की सेना की ताबड़तोड़ बमबारी से यूक्रेन के कई शहर थर्रा गए हैं। युद्ध के 16वें दिन रूस की सेना राजधानी कीव के और करीब पहुंच गई है। इस बीच खार्किव शहर के गवर्नर के ओले सिनेहुबोव ने दावा किया है कि रूसी सेना ने खार्किव में एक शेल्टर होम पर हमला किया।

खार्किव के गवर्नर के मुताबिक रूस के हमले के समय इस शेल्टर होम में 330 से ज्यादा लोग मौजूद थे। वहां से 73 लोगों को निकाला गया है। अब भी 250 से ज्यादा लोग शेल्टर होम में अंदर फंसे हुए हैं। इनमें से कई दिव्यांग हैं।

यूक्रेन की राजधानी कीव को रूस की सेना ने दो तरफ से घेर लिया है और टैंक-एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों से हमले तेज कर दिए हैं। उत्तर में इरपिन और पूर्व में ब्रोवरी पर रूस की सेना लगातार हमले कर रही है। रूस की सेना का काफिला कीव पर कब्जे के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है। रशियन सेना टैंक, पैराट्रूपर्स, इन्फेंट्री, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल से हमला कर रही है।

लड़ाई के 16वें दिन शुक्रवार को यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने ब्रोबरी में रूस के पांच टैंकों को नष्ट कर दिया है। रूस की सेना को यूक्रेन की सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!